SRHvsCSK - चेन्नई की हार के बाद बोले कप्तान सुरेश रैना, दिया चौकाने वाला बयान !
गूगल इमेज
आईपीएल के 12वें सीजन में बुधवार 17 अप्रैल को चेन्नई सुपर किंग्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच मैच खेला गया, जिसमे चेन्नई सुपर किंग्स को हार का सामना करना पड़ा। इस मैच से पहले कोलकाता के खिलाफ खेले गये मुकाबले में कप्तान महेंद्र सिंह धौनी चोटिल हो गये जिसके कारण वे हैदरबाद के खिलाफ खेले गये मुकाबले के लिए पूरी तरह फिट नहीं थे और उनकी जगह सुरेश रैना ने कप्तान के तौर पर टीम की कमान संभाली।
सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ चेन्नई सुपर किंग्स की बल्लेबाजी लगभग सामान्य औसत की रही जिसमे शेन वॉटसन और फाफ डुप्लेसी के अलावा कोई भी बल्लेबाज टीम के लिए अच्छी पारी नहीं खेल पाया जिसके कारण चेन्नई का स्कोर 133 रन पर ही जा सिमटा। इस टोटल को हैदराबाद ने 17ओवर मर ही पार करके मैच में जीत हासिल कर चेन्नई को मात दी।
मैच के बाद प्रेसेंटेशन में कप्तान रैना ने कहा कि हैदराबाद के खिलाफ यह मुकाबला टीम के लिए नींद से जगाने वाला मैच था। इसी के साथ रैना ने कहा कि उनके हिसाब से यह उनके लिए बहुत ही अच्छा वेकअप कॉल था।उन्होंने मैच हारने की वजह बताते हुए यह भी कहा कि हम स्कोरबोर्ड पर ज्यादा रन नहीं जोड़ पाए और लगातार विकेट का पतन होते गया जिससे टीम एक अच्छा टारगेट सेट नही कर पाई।
शेन वॉटसन और फाफ डुप्लेसी ने पारी की शुरुआत अच्छी की थी लेकिन उनके आउट होने के बाद हम उसका अच्छे से फायदा नही ले पाए और एक के बाद एक विकेट का पतन होते गया। इसी के साथ हार का कारण बताते हुए रैना ने कहा कि हमे एक अच्छी साझेदारी निभानी चाहिए थी और स्ट्राइक रोटेट करते रहना चाहिए था जिससे हम स्कोरबोर्ड पर 30 रन और जोड़ सकते थे।
स्पोर्ट्स जगत से जुडी ताजा ख़बरों के लिए हमारे ब्लॉग को अभी फॉलो कीजिये और इस पोस्ट को लाइक और शेयर जरूर करें धन्यवाद
Comments
Post a Comment