विश्व कप के लिए टीम इंडिया में ऋषभ पंत को जगह न मिलने से सुनील गावस्कर ने दिया बड़ा बयान !


गूगल इमेग
हाल ही में वर्ल्ड कप 2019 के लिए भारतीय क्रिकेट टीम में शामिल सभी खिलाडियों का ऐलान कर दिया गया है, आईपीएल में ऋषभ पंत का प्रदर्शन शानदार रहा है और जिसके तहत फेंस को उम्मीद थी की वे भी वर्ल्ड कप 2019 के लिए भारतीय क्रिकेट टीम का हिस्सा होंगे।टीम इंडिया में ऋषभ पंत को वर्ल्ड कप के लिए शामिल नहीं किया गया है।

गूगल इमेज
टीम इंडिया में ऋषभ पंत को वर्ल्ड कप के लिए शामिल नहीं किया गया है। वर्ल्ड कप के लिए ऋषभ पंत का चयन न होने से बहुत सारे क्रिकेट फैन्स नाराज है इसके अलावा कई दिग्गज पूर्व क्रिकेटर भी नाराजगी जाता चुके है। पूर्व भारतीय बल्लेबाज सुनील गावस्कर ने भी इस पर अपनी प्रतिक्रिया दी हैं।
सुनील गावस्कर ने इंडिया टुडे से बात करते हुए कहा कि ऋषभ पंत का प्रदर्शन बेहतरीन रहा है वे आईपीएल में नही बल्कि पहले से ही अच्छी बल्लेबाजी कर रहे है। इसके अलावा उनकी विकेटकीपिंग में भी काफी सुधर देखने को मिले है।
इसी के साथ गावस्कर ने कहा की ऋषभ पंत भारतीय टीम के लिए शीर्ष 6 में बाएं हाथ के बल्लेबाजी विकल्प भी हो सकते थे। यह निर्णय गेंदबाजों के विरुद्ध एक सही रणनीति साबित होता क्योंकि बाएं हाथ के बल्लेबाज के लिए गेंदबाज को हमेशा अपनी लाइन और लेंथ में परिवर्तन करना पड़ता है जिसका फायदा टीम इण्डिया को हो सकता था।

गूगल इमेज
आईपीएल 2019 का आधा सीजन लगभग समाप्त हो चूका है और इसमें पन्त ने शानदार बल्लेबाजी का प्रदर्शन किया है और उनके बल्ले से 245 रन निकले हैं। अगर दिनेश कार्तिक की बात की जाये तो वे केवल 111 रन बना पाए है इस बात पर अमल करते हुए गावस्कर ने बताया कि महेंद्र सिंह धोनी अभी चोटिल है और इस दौरान अगर उनको किसी तरह की दिक्कत होती है और वे मैच नही खेल पाते है तो विकेटकीपर की जरूरत होगी। इसी वजह से शायद टीम में दिनेश कार्तिक को जगह दी गयी है लेकिन पन्त के प्रदर्शन को देखते हुए उन्हें मौका दिया जाना चाहिए था ।
स्पोर्ट्स जगत की ताजा खबरों के लिए हमारे ब्लॉग को अभी फॉलो करे और पोस्ट को लाइक जरूर करें

Comments

Popular posts from this blog

महेंद्र सिंह धोनी ने नहीं बताया अपना यह सीक्रेट, सभी जानना चाहते है उनकी सफलता का रहस्य !

अजिंक्य रहाणे का शतक हुआ बेकार, ऋषभ पंत और शिखर धवन ने खेली तूफानी पारी

महेन्द्र सिंह धोनी की पत्नी ने दी इस लड़के को चुम्मा, जानिए आखिर कौन है ये लड़का ?