IPL में मचाया धमाल, लेकिन वर्ल्ड कप खेलने के लिए फिट नहीं है वेस्टइंडीज का ये बल्लेबाज !
गूगल इमेज
नमस्कार दोस्तों आपका स्वागत है हमारे ब्लॉग में दोस्तों 30 मई से इंग्लैंड में वर्ल्ड कप शुरू हो रहा है जिसके लिए वेस्टइंडीज ने भी अपनी टीम का ऐलान कर दिया है। इस टीम में रसेल, गेल जैसे धाकड़ बल्लेबाजों को जगह मिली है लेकिन वेस्टइंडीज की टीम में उनके सबसे खास मिस्ट्री स्पिनर सुनील नरेन को जगह नहीं मिली है।
गूगल इमेज
दोस्तों आपको बता दें की कहा जा रहा है कि सुनील नरेन की उंगली चोटिल है। जिसके वजह से उनका चयन नहीं किया गया है हालांकि वे आईपीएल में खेल रहे है और अच्छा प्रदर्शन भी कर रहा है। इस बात पर फेंस के मन में सवाल उठ रहा है कि आखिर आईपीएल में फिट रहने वाला क्रिकेटर वर्ल्ड कप के लिए क्यों अनफिट है?
गूगल इमेज
सुनील नरेन ने इस बात की पुष्टि करते हुए टीम में शामिल न किए जाने की वजह बताई। ईएसपीएन क्रिकइंफो से बातचीत के दौरान सुनील ने बताया कि उनकी उंगली में चोट है, वे टी20 क्रिकेट खेलने के लिए तो फिट है लेकिन वो वनडे में 10 ओवर नहीं फेंक सकते हैं।
गूगल इमेज
नरेन ने कहा कि मैं इंटरनेशनल क्रिकेट और वेस्टइंडीज की अगुवाई को काफी मिस कर रहा हूं मुझे भी वर्ल्ड कप में शामिल होना था लेकिन इस चोट की वजह से में टीम का हिस्सा नहीं बन सका ।
स्पोर्ट्स जगत से जुडी हर खबर जानने के लिए हमारे ब्लॉग को फॉलो जरूर करें
Comments
Post a Comment