IPL न्यूज़ : हार्दिक पांड्या का बड़ा बयान, बताया ताबड़तोड़ बल्लेबाजी का राज़
गूगल इमेज
दिल्ली कैपिटल्स और मुंबई इंडियंस के बीच दिल्ली के होमग्राउंड फिरोज शाह कोटला में आईपीएल 2019 का 34वाँ मुकाबला खेला गया। इस मैच में मुंबई की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में 168 रन बनाए थे। इस लक्ष्य का पीछा करने उतरी दिल्ली कैपिटल्स ने 20 ओवर में 9 विकेट खोकर मात्र 128 रन बनाए। इस मैच में मुम्बई इंडियंस ने शानदार 40 रन से जीत हांसिल करके पॉइंट्स टेबल में दूसरे पायदान पर जगह बनाई।
गूगल इमेज
इस मैच में दिल्ली के तरफ से ओपनिंग बल्लेबाज शिखर धवन ने 22 गेंदों पर सबसे अधिक 35 रनों की पारी खेली जिसमे उन्होंने 5 चौंके और 1 छक्का भी जड़ा। लेकिन धवन के आउट होते ही दिल्ली की तरफ से कोई भी बल्लेबाज अच्छी बल्लेबाजी करने में सफल नही हो पाया रहा।
मुंबई इंडियंस की तरफ इस मैच में पांड्या ब्रदर्स ने अंतिम कुछ ओवर में शानदार पारी खेल कर अच्छा टारगेट सेट किया । हार्दिक और क्रुणाल ने अंत के कुछ ओवर में 54 रनों की एक बेहतरीन साझेदारी की। इस साझेदारी में क्रुणाल ने 26 गेंदों पर 5 चौके लगाकर 37 रनों की पारी खेली जबकि हार्दिक पांड्या ने 2 चौके और 3 गगनचुंबी छक्के लगाकर 15 गेंदों में 32 रन बनाए।
गूगल इमेज
इस मैच में जीत के दौरान प्रेसेंटेशन में हार्दिक पांड्या ने अपनी तूफानी पारी के बारे में बताया कि उन्होंने इससे पहले इतना अच्छा हिट नही किया है फिलहाल मैं नेट्स पर बहुत ज्यादा मेहनत कर रहा हूँ जिसकी वजह से ऐसे पॉवर हिट लगाने में आसानी हो रही है। इसी के साथ उन्होंने यह भी बताया की जब आप अच्छा प्रदर्शन करेंगे और गेंदबाज के मिस करने का इंतजार करेंगे तो बड़े शॉट्स खेलने में मदद मिलेगी । इसी के अलावा हार्दिक ने इस मैच में अपने स्पेल के 2 ओवर में 17 रन देकर एक विकेट भी लिया था।
स्पोर्ट्स जगत से जुडी ख़बरों के लिए अभी हमारे ब्लॉग को फॉलो करें
Comments
Post a Comment