IPL न्यूज़ : आशीष नेहरा की नजर में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर का ये गेंदबाज बन सकता है महान !
इस समय आईपीएल में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर टीम के गेंदबाजी कोच भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व तेज गेंदबाज आशीष नेहरा है हांलाकि उनकी टीम ने इस सीजन में भी अपने प्रदर्शन से लोगों को निराश किया है।जिस के कारण आईपीएल में आरसीबी के फेंस बेहद नाराज है।
आईपीएल 2019 का 35वाँ मुकाबला कोलकाता नाईट राइडर्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर के बीच खेला गया है जिसके संध्या पूर्व संवाददाता सम्मेलन में आशीष नेहरा ने अपनी टीम के तेज गेंदबाज नवदीप सैनी की तारीफ़ हुए कहा कि उनमें एक बेहतरीन गेंदबाज बनने के सभी गुण मौजूद है। नेहरा ने कहा कि इन दिनों उनका मनोबल काफी बड़ा हुआ है क्योंकि उनके अंदर गति और उछाल दोनों मौजूद है और भविष्य में वे एक बेहतरीन गेंदबाजी के विकल्प हो सकते है।
गूगल इमेज
नवदीप सैनी को साल 2018 के आईपीएल में आरसीबी ने 3 करोड़ की बड़ी कीमत में ख़रीदा था लेकिन पिछले सीजन में उन्हें किसी मैच में खेलने का मौका नहीं मिला इस पर टिप्पणी करते हुए आशीष नेहरा ने कहा पिछले आईपीएल में वो नहीं खेले थे, जिस वजह से बहुत सारे लोग उनके काबिलियत पर शक रहे थे लेकिन इस सीजन में उन्होंने अपनी काबिलियत सबके सामने रख दी है।
आप को बता दे कि इस सीजन में नवदीप सैनी आरसीबी के लिए 7 मैच खेले हैं जिसमे उन्होंने 4 विकेट लिए है। हालाँकि उन्होंने अपनी गेंदबाजी की तेज गति को लेकर खूब सुर्खियाँ बटोरी है। आशीष नेहरा की नजर में विश्व कप में किसी गेंदबाज चोटिल होने पर उनको मौका दिया जा सकता है।
Comments
Post a Comment