IPL न्यूज़ : मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा के आईपीएल में 8000 रन पूरे
गुरुवार को मुंबई इंडियंस और दिल्ली कैपिटल्स के बीच खेले गए मैच मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा ने एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। इस मैच में मुम्बई ने मैच जीता और इसी के साथ कप्तान रोहित शर्मा ने भी अपने आईपीएल करियर के 8000 रन पूरे कर लिए।
गूगल इमेज
इसी के साथ वे दुनिया के आठवें और भारत के तीसरे बल्लेबाज बन गये हैं ऐसे बल्लेबाज है जिन्होंने टी20 क्रिकेट में 8000 बनाये हो। दिल्ली के खिलाफ खेले गये इस मुकाबले से पहले इस मुकाम पर पहुंचने के लिये रोहित को सिर्फ 12 रन की कमी थी जिसके बाद दिल्ली के खिलाफ उन्होंने क्रिस मौरिस की गेंद पर चौका लगाकर 8000 रन पूरे किये।
रोहित से पहले 8000 रन बनाने वाले बल्लेबाजो की सूची में भारत की तरफ से सुरेश रैना 8216 रन और और विराट कोहली 8283 रन टी20 क्रिकेट में बना चुके है। इसी के साथ टी20 में सर्वाधिक रन बनाने का रिकॉर्ड क्रिस गेल के नाम है, गेल टी20 क्रिकेट में अब तक 12670 रन बना चुके है। इस मैच में रोहित शर्मा ने 22 गेंदों का सामना करके 32 रन बनाए जिसमे उन्होंने 3 चौके और 1 छक्का लगाया।
Comments
Post a Comment