IPL 2019 : क्या चेन्नई सुपर किंग्स सिर्फ महेंद्र सिंह धोनी पर निर्भर है ?


गूगल इमेज
चेन्नई सुपर किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के बीच खेले गये मुकाबले में चेन्नई को 1 रन से हार मिली। इस मैच में CSK के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने जमकर छक्के-चौके बरसाए। जिसमे मैच के अंतिम ओवर में CSK को जीत के लिए 26 रन की जरूरत थी इस ओवर में भी धोनी में गगनचुंबी छक्का लगाया और स्कोर को 2 रन 1 पर ला खड़ा किया। लेकिन लास्ट गेंद डॉट होने की वजह से यह मैच CSK हार गयी।
इसके साथ ही इस मैच में CSK की तरफ से धोनी के अलावा किसी ने भी अच्छा प्रदर्शन नहीं किया। हाल ही में धोनी की गैरमौजूदगी में में रैना की कप्तानी में भी CSK ने मैच हारा। इस बात से यह सवाल उठाना लाज़मी है की क्या चेन्नई सुपर किंग्स सिर्फ महेंद्र सिंह धोनी पर निर्भर है?

गूगल इमेज
RCB के खिलाफ पिछले मैच में भी पारी के अंतिम ओवर में CSK को 26 रन की जरूरत थी जिसमे धोनी ने इस ओवर की पांच गेंदों में 4, 6, 6, 2, 6 रन लिए जिसमे उन्होंने एक गगनचुंबी छक्का 111 मीटर का भी लगाया। जब धोनी ने पांचवी गेंद पर सिक्स लगाया तो ऐसा लगने लगा था की मैच CSK के पक्ष में आ गया है ,लेकिन उमेश यादव ने एक धीमी गेंद फेंकी और धोनी की बेट, गेंद से चूक गई। जिसके बाद धोनी और शार्दुल ठाकुर दोनों 1 रन के लिए दौड़े और पार्थिव पटेल ने शानदार थ्रो मारकर ये रनो की दौड़ को नाकाम कर दिया।
यह विडंबना कि बात है की पांच गेंदों को हिट कर 24 बनाने के बाद भी धोनी को आखिरी गेंद पर 2 रन नही मिल पाए। वास्तव में क्रिकेट अनिश्चितताओं का खेल है।

गूगल इमेज
धोनी ने 48 गेंदों में 84 * रन की पारी खेली जिस कारण CSK एक बड़ी हार से बाख गयी वहीँ दूसरी ओर RCB ने CSK के जबड़े से जीत छीन ली क्योकि धोनी ने अपनी बल्लेबाजी से सबके दिलो की धडकन रोक दी थी। इस मैच में बाकी खिलाड़ियों की बेकार बल्लेबाजी CSK के लिए हार की बड़ी वजह थी। CSK की अधिकांश जीत या तो गेंदबाजों द्वारा लिखी गई है या धोनी के कारण हुई है, अन्य बल्लेबाज का प्रदर्शन गिर रहा है। ऐसे में पूरी टीम माही पर आश्रित नजर आ रही है।
स्पोर्ट्स जगत से जुडी हर खबर जानने के लिए हमारे ब्लॉग को फॉलो जरूर करें

Comments

Popular posts from this blog

महेंद्र सिंह धोनी ने नहीं बताया अपना यह सीक्रेट, सभी जानना चाहते है उनकी सफलता का रहस्य !

अजिंक्य रहाणे का शतक हुआ बेकार, ऋषभ पंत और शिखर धवन ने खेली तूफानी पारी

महेन्द्र सिंह धोनी की पत्नी ने दी इस लड़के को चुम्मा, जानिए आखिर कौन है ये लड़का ?