IPL न्यूज़ : इस गेंदबाज के टूर्नामेंट से बाहर होने से दिल्ली को लगा बड़ा झटका


गूगल इमेज
आईपीएल के इस सीजन में खिलाडियों के चोटिल होने का क्रम बरकरार है। इसी कड़ी में टीम दिल्ली के लिए और उनके फेंस के लिए बुरी खबर सामने आई है जिसके अनुसार दिल्ली के सफल गेंदबाज हर्षल पटेल भी टूर्नामेंट से बाहर हो गये है, टीम के कोच रिकी पोंटिंग ने गुरूवार को इसकी घोषणा करते हुए कहा कि हर्षल पटेल के दायें हाथ में फ्रेक्चर हुआ है जिसकी वजह से अब वे आईपीएल के बचे हुए मैच नही खेल पायेंगे।
रिकी ने हर्षल के चोटिल होने के बारे में बताते हुए कहा कि पंजाब के खिलाफ खेले गये मुकाबले में उनका दांया हाथ चोट ग्रस्त हो गया है, इस फ्रेक्चर का पता करने में हमे कुछ दिनों का समय लगा जिसमे उनकी एक्स-रे रिपोर्ट के दौरान हमे इसका पता चला । इस फ्रेक्चर के वजह से वे अब होने वाले मुकाबलों के लिए टीम का हिस्सा नहीं बन पाएंगे, हमें उसका रिप्लेसमेंट आप्शन ढूंढना होगा ।
आप को बता दें कि अभी तक इस आईपीएल सीजन में दिल्ली की टीम 6 मुकाबले खेल चुकी है, जिसमे से 3 मुकाबले में उन्हें जीत मिली है। दिल्ली अपना पिछला मुकाबला RCB के खिलाफ 4 विकेटों से जीती थी इसी के साथ अब दिल्ली का अगला मैच आज शुक्रवार को कोलकाता के खिलाफ खेला जायेगा ।

Comments

Popular posts from this blog

महेंद्र सिंह धोनी ने नहीं बताया अपना यह सीक्रेट, सभी जानना चाहते है उनकी सफलता का रहस्य !

अजिंक्य रहाणे का शतक हुआ बेकार, ऋषभ पंत और शिखर धवन ने खेली तूफानी पारी

महेन्द्र सिंह धोनी की पत्नी ने दी इस लड़के को चुम्मा, जानिए आखिर कौन है ये लड़का ?