IPL न्यूज़ - हिटमैन के फेंस के लिए पोलार्ड ने दी खुशखबरी
गूगल इमेग
आईपीएल के 24वें मैच में मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा, पंजाब के खिलाफ खेले गये मुकाबले का हिस्सा नहीं बन पाए । यह मैच बुधवार को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला गया था। दरअसल रोहित मुंबई इंडियंस के कप्तान मैच से पहले ही चोटिल हो गये किसके बाद वे पंजाब के खिलाफ यह मुकाबला नहीं खेल पाए। जिसके बाद पोलार्ड ने टीम की कमान संभाली और मुंबई को एक शानदार जीत भी दिलायी।
दरअसल, अभ्यास के दौरान रोहित शर्मा के दाहिने पैर की मांसपेशियों में खिचाव आ गया जिसके बाद रोहित मैच से बाहर रहे। मैच में पंजाब के खिलाफ पोलार्ड ने शानदार कप्तानी पारी खेले और मैन ऑफ़ दी मैच भी रहे जिसके बाद प्रेसेंटेशन के दौरान उन्होंने बताया कि रोहित अब पहले से ठीक है और वे अगले मैच में वापसी करेंगे उनकी सिर्फ मसल्स में खिंचाव आया है, वे जल्द ही ठीक हो जायेंगे।
इस मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए पंजाब ने 20 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर 197 रन बनाए। जिसमे केएल राहुल ने पंजाब के लिए शतकीय पारी खेली । इस बड़े लक्ष्य का पीछा करते हुए मुंबई ने 20 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 198 रन बनाकर मैच को जीता । मुंबई की ओर से पोलार्ड ने मात्र 31 गेंदों 83 रन की शानदार पारी खेली, जिसमे 10 छक्के और तीन चौके सामिल है।
Comments
Post a Comment