हार्दिक पांड्या ने बताया महिलाओं पर आपत्तिजनक बयान देने के बाद उनकी जिंदगी कैसे बदली
Third party image reference
हार्दिक पांड्या का मानना है कि कोई भी सीखा हुआ नहीं होता है हर कोई जिन्दगी में गलतियों से ही सीख लेता है।उन्होंने बताया की वे क्रिकेट से काफी समय से दूर रहे जिससे उन्हें अपने खेल और मानसिकता पर काम करने का समय मिला। जिसका फायदा आईपीएल में उनको और उनकी टीम को मिल रहा है।
हाल ही में कुछ समय पहले हार्दिक पांड्या और केएल राहुल बॉलीवुड सेलेब्रिटी करन के शो ' कॉफी विद करन' में गये थे जहाँ पर शो के दौरान महिला विरोधी टिप्पणी के कारण हार्दिक बीसीसीआई ने द्वारा प्रतिबन्ध लगा दिए गये इसी के साथ उनके कुछ टीवी एड्स के कॉन्ट्रैक्ट भी समाप्त हो गये थे।
जिसके बाद न्यूजीलैंड में वापसी के बाद से ही उन्होंने अपने खेल पर ज्यादा फोकस करना शुरू किये और उसी मेहनत की वजह से वे इस आईपीएल सीजन में मुंबई इंडियंस के लिए 191 की औसत से 186 रन बना चुके हैं। हार्दिक पांड्या ने बैंगलोर के खिलाफ मैच जीतने के बाद कहा कि हर किसी को किसी न किसी प्रकार की चोट लगती है जिसके बाद मुझे अपने गेम पर फोकस करने का मौका मिला। जिसके बाद मुझे मेरे खेल में काफी बदलाव नजर आये और आईपीएल में इससे मुझे काफी मदद मिली है।
Comments
Post a Comment