गौतम गंभीर के खिलाफ दर्ज हुई पुलिस FIR,आम आदमी पार्टी ने दो वोटर कार्ड रखने का आरोप लगाया
हाल ही में पूर्व भारतीय क्रिकेट गौतम गंभीर ने भी राजनीति में कदम रखा था। उन्होंने भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह और केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद की उपस्थिति में भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण की थी। पार्टी की सदस्यता लेने के साथ ही वे बतौर उम्मीदवार पूर्वी दिल्ली लोकसभा क्षेत्र के चुनावी मैदान में उतरे हैं। इसी के साथ वे अपना प्रचार-प्रसार जोरों से कर रहे हैं।
इसी बीच उनके राजनैतिक करियर में एक मोड़ आ गया है जो उनके लिए और BJP दोनों के ही लिए बेहद बुरी है। खबरों के मुताबिक आम आदमी पार्टी ने गंभीर के खिलाफ पुलिस एफआईआर दर्ज कराया है। जिसमे गंभीर के खिलाफ आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता आतिशी मार्लेन ने दो रिपोर्ट दर्ज करवाई है।
Copyright Holder: Hindi SportsZone
आतिशी ने यह रिपोर्ट इस लिए दर्ज कराई है क्योकि उन्होंने गौतम गंभीर के पास दो वोटर आईडी कार्ड होने का सबूत अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर पोस्ट किये है। आप को बता दें की करोल बाग और राजेंद्र नगर के पते के अलग-अलग दो वोटर आईडी कार्ड रखने आरोप में गंभीर के खिलाफ यह पुलिस कंप्लेंट किया गया है।
Copyright Holder: Hindi SportsZone
आतिशी ने अपने इस ट्वीट में बताया की उन्होंने गौतम गंभीर के खिलाफ दिल्ली के करोल बाग और राजिंदर नगर के दो अलग-अलग निर्वाचन क्षेत्रों से दो मतदाता पहचान पत्र रखने के कारण आपराधिक शिकायत दर्ज की है। इस शिकायत को उन्होंने #GambhirApradh टैग का नाम दिया है।
Copyright Holder: Hindi SportsZone
Comments
Post a Comment