धोनी की गैर मौजूदगी में CSK को मिली सनराइजर्स हैदराबाद से हार, धोनी के बिना सब सूना है !

गूगल इमेग
आईपीएल 2019 का 33वां मैच में सनराइजर्स हैदराबाद और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच खेला गया जिसमे चेन्नई सुपर किंग्स को सनराइजर्स हैदराबाद ने 6 विकेट से हरा दिया। आप को बता दें की इस मैच में चसक के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी नहीं खेले क्योकि हाल ही में कोलकाता के खिलाफ खेले गए पिछले मुकाबले में उन्हें कमर में चोट आ गयी जिसकी वजह से वे इस मैच में सीएसके की बागडोर नहीं संभाल पाए।
गूगल इमेग
इस मैच की कप्तानी रैना ने की और टीम हो हैदराबाद में हार का सामना करना पडा। पहले खेलते हुए चेन्नई सुपरकिंग्स ने 20 ओवरों में 5 विकेट के नुकसान पर मात्र 132 रन बनाये,जबकि मैच के शुरुआत में टीम की की स्थिति काफी मजबूत थी और विकेट नहीं गिरा था। लेकिन हम सभी जानते है की हैदराबाद टीम की गेंदबाजी पूरे आईपीएल में अच्छी रही है जिसके वजह से वाटसन के आउट होते ही टीम के विकेट का पतन होना शुरू हो गया और चेन्नई एक अच्छा टारगेट सेट नहीं कर सकी।
चेन्नई का बनाया हुआ टोटल चेस करने में आसान था जिस के कारण सनराइजर्स हैदराबाद ने सिर्फ 17वें ओवर में सिर्फ 4 विकेट खोकर यह मैच जीत लिया, ये उनकी इस आईपीएल सीजन की चौथी जीत है और चेन्नई सुपर किंग की दूसरी हार। इस मैच में हैदराबाद की तरफ से डेविड वॉर्नर को उनकी शानदार पारी के लिए मैन ऑफ़ द मैच चुना गया।
इस मैच में धोनी नहीं खेल पाए जिसकी वजह से रैना ने टीम की कप्तानी की और उन्होंने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला लिया। जबकि धोनी की बात कि जाए तो धोनी हमेशा टारगेट को चेस करना ज्यादा बेहतर मानते है । शायद यह भी एक बड़ा कारण है जिसकी वजह से धोनी के न होने से टीम हो हार का सामना करना पड़ा। इस मैच मे धोनी की जगह सैम बिलिंग्स और मिचेल सैंटनर की जगह कर्ण शर्मा को मौका दिया गया। आप को बता दें कि हैदराबाद ने भी टीम में CSK के खिलाफ बड़े परिवर्तन किये उन्होंने रिकी भुई और अभिषेक शर्मा की जगह युसूफ पठान और शाहबाज़ नदीम को टीम में मौका दिया।
इस मैच में महेंद्र सिंह धोनी के न होने के कारण विपरीत परिस्तिथि में टीम को सही दिशा नहीं मिली और हैदराबाद की टीम में जो परिवर्तन हुए उसकी वजह से भी CSK को मैच में दिक्कत का सामना करना पड़ा और मुकाबले से उनकी पकड समाप्त हो गयी। यह चेन्नई की इस सीजन में दूसरी हार है।

Comments

Popular posts from this blog

महेंद्र सिंह धोनी ने नहीं बताया अपना यह सीक्रेट, सभी जानना चाहते है उनकी सफलता का रहस्य !

अजिंक्य रहाणे का शतक हुआ बेकार, ऋषभ पंत और शिखर धवन ने खेली तूफानी पारी

महेन्द्र सिंह धोनी की पत्नी ने दी इस लड़के को चुम्मा, जानिए आखिर कौन है ये लड़का ?