IPL 2019: धोनी ने लगाया जीत का 'शतक'

जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में चेन्नई और राजस्थान के बीच खेले गए मुकाबले में चेन्नई ने राजस्थान को 4 विकेट से हराया। इस जीत के साथ ही महेंद्र सिंह धोनी ने बतौर कप्तान इंडियन टी-20 लीग में अपने करियर की 100वीं जीत दर्ज की। जो की किसी भी भारतीय कप्तान के लिए चौका देने वाली बात है, हम सभी जानते है कि धोनी की बनाई हुई रणनीति हमेशा ही मुकाबले में सफल होती है जिसके तहत उन्होंने राजस्थान को हराकर जीत का शतक पूरा किये।

गूगल इमेग
आप को बता दें कि इंडियन टी-20 लीग में धोनी ने अभी तक 166 मैचों में कप्तानी की है, जिसमे में बतौर कप्तान उन्होंने 100 पारियों में जीत हासिल की है। जबकि उनके अलावा गौतम गंभीर 66 ने और रोहित शर्मा ने बतौर कप्तान 55 मैच में जीत हासिल की है।
अगर इस सीजन की बात करे तो राजस्थान के खिलाफ खेले गये इस रोमांचक मुकाबले में जीत दर्ज करके चेन्नई अंकतालिका में 12 अंकों के साथ टॉप पर पहुंच गई है। यह चेन्नई की एक बड़ी जीत है वहीं, राजस्थान को पांचवीं हार का सामना करना पड़ा। अंकतालिका में इस मैच के दौरान राजस्थान टीम 2 अंकों के साथ सातवें पायदान पर हैं। धोनी ने इस मैच को जीत कर अपने 100 जीतों का शानदार रिकार्ड बनाया साथ ही इस मैच में भी शानदार प्रदर्शन करते हुए 58 रन बनाये । धोनी को उनके शानदार प्रदर्शन के लिए मैन ऑफ द मैच चुन गया।

Comments

Popular posts from this blog

महेंद्र सिंह धोनी ने नहीं बताया अपना यह सीक्रेट, सभी जानना चाहते है उनकी सफलता का रहस्य !

अजिंक्य रहाणे का शतक हुआ बेकार, ऋषभ पंत और शिखर धवन ने खेली तूफानी पारी

महेन्द्र सिंह धोनी की पत्नी ने दी इस लड़के को चुम्मा, जानिए आखिर कौन है ये लड़का ?