रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के कप्तान विराट कोहली ने कहा- धोनी भाई ने हमें डरा दिया था !
गूगल इमेज
आईपीएल का 39वां मैच में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच खेला गया जिसमे बेंगलुरु मात्र 1 से यह मैच जीतने में सफल हो पाई । चेन्नई को आखिरी ओवर में जीत के लिए 26 रन बनाने थे। मैच का आखिरी ओवर बेहद रोमांचक रहा जिसमे उमेश यादव के शुरुआती पांच गेंद पर महेंद्र सिंह धोनी ने 24 रन बना लिए, लेकिन अंतिम गेंद पर रन लेने में सफल नही हो पाए। आखिरी गेंद पर शार्दुल ठाकुर रन आउट हो गए और चेन्नई हार गई।
गूगल इमेज
रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के कप्तान विराट कोहली ने मैच के दौरान धोनी की तारीफ की। कोहली ने कहा -"धोनी भाई ने वही किया जो वे हमेशा से करते आ रहे हैं उन्होंने हमे डरा दिया था।" इस मैच में धोनी ने 48 गेंद पर नाबाद 84 रन बनाए।
हार के बाद CSK के कप्तान धोनी ने कहा कि हमें शुरुआत से ही तेज खेलना चाहिए था जिसमे पारी कि शुरुआत में कुछ और चौके-छक्के लगाने थे। मैच के दौरान हमें ज्यादा बाउंड्री की जरूरत थी।
गूगल इमेज
हम आप को बता दें कि यह चेन्नई की लगातार दूसरी हार है। लेकिन इसके बावजूद भी चेन्नई अंक तालिका में शीर्ष पर बरकरार है। इसी के साथ यह बेंगलुरु की सीजन में तीसरी जीत है। जिसके साथ उसके 6 अंक पूरे हो चुके है। विराट कोहली की टीम को चार मैच और खेलने हैं। सभी में जीत हासिल करने पर रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर भी प्लेऑफ में आ सकती है।
स्पोर्ट्स जगत से जुडी हर खबर जानने के लिए हमारे ब्लॉग को फॉलो करें
Comments
Post a Comment