शिखर धवन ने आईपीएल में बनाया बड़ा रिकॉर्ड, ऐसा कारनामा अभी तक कोई नही कर पाया


गूगल इमेज
दिल्ली कैपिटल्स और किंग्स इलेवन पंजाब के बीच खेले गए मैच में शिखर धवन ने शानदार बल्लेबाजी का प्रदर्शन किया, उन्होंने इस मैच में शिखर धवन ने अर्धशतक लगाया. दिल्ली कैपिटल्स के ओपनर बल्लेबाज शिखर धवन ने आइपीएल के इतिहास में एक एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है. इसी के साथ वे पहले ऐसे बल्लेबाज है जिनके नाम यह रिकार्ड दर्ज किया गया है, अभी तक कोई भी बल्लेबाज यह रिकार्ड अपने नाम नहीं कर पाया है.

गूगल इमेज
किंग्स इलेवन पंजाब के खिलाफ शिखर धवन ने जैसे ही अपनी पारी का पांचवां चौका लगाया वैसे ही शिखर धवन ने अपनी आईपीएल के इतिहास के 500 चौके पूरे किये जिसके साथ वे पहले बल्लेबाज बन गये है जिसने आईपीएल में 500 चौके लगाये हो. आईपीएल में अभी तक धवन 502 चौके लगा चुके है इस लिस्ट में पूर्व क्रिकेटर गौतम गंभीर का नाम अब दुसरे पायदान पर आ गया है वे आईपीएल में 491चौके लगा चुके है. आप को बता दें की आईपीएल के इतिहास में अभी तक सिर्फ 6 ऐसे बल्लेबाज है जो 400 से ज्यादा चौके लगा पाए है.

गूगल इमेज
चेन्नई सुपर किंग्स के सुरेश रैना इस लिस्ट में तीसरे नम्बर पर है उन्होंने आईपीएल में अभी तक 473 चौके लगाए है. इसी के साथ विराट कोहली चौथे नम्बर पर है उन्होंने 471 चौके लगाए है. इसके अलावा पांचवे नम्बर पर ऑस्ट्रेलिया के बल्लेबाज डेविड वार्नर आते है उन्होंने आईपीएल में अभी तक 445 चौके लगाए है.
स्पोर्ट्स जगत से जुडी ख़बरों के लिए हमारे ब्लॉग को फॉलो जरूर करें

Comments

Popular posts from this blog

महेंद्र सिंह धोनी ने नहीं बताया अपना यह सीक्रेट, सभी जानना चाहते है उनकी सफलता का रहस्य !

अजिंक्य रहाणे का शतक हुआ बेकार, ऋषभ पंत और शिखर धवन ने खेली तूफानी पारी

महेन्द्र सिंह धोनी की पत्नी ने दी इस लड़के को चुम्मा, जानिए आखिर कौन है ये लड़का ?