श्रीलंका की वर्ल्ड कप टीम घोषित, लसिथ मलिंगा को कप्तानी से हटाया गया, मैथ्यूज ने की वापसी


गूगल इमेज
जल्द ही क्रिकेट वर्ल्ड कप शुरू होने वाला है जिसके लिए लगातार टीमों की घोषणा की ख़बरें चर्चा में आ रही है । इसी बीच श्रीलंका के क्रिकेट बोर्ड ने भी विश्व कप 2019 के लिए अपनी 15 सदस्यीय क्रिकेट टीम का ऐलान कर दिया है। पिछले कुछ समय से श्रीलंकाई क्रिकेट टीम को कठिन दौर से गुजरना पड़ा है वही 2011 में इण्डिया से फ़ाइनल मैच में हार का सामना करना पड़ा। इस बीच श्रीलंका दो बार कप्तान बदल चुकी है और इस बार भी कप्तानी में बदलाव हआ है ।

गूगल इमेज
श्रीलंका बोर्ड ने हाल ही में दिमुथ करुणारत्ने को विश्व कप 2019 के लिए टीम की कप्तानी सौपी है, ऐसे में इस बार के वर्ल्ड कप में श्रीलंका से बेहतर प्रदर्शन करने की उम्मीद होगी। आप को बता दें की करुणारत्ने ने पिछले 4 साल से कोई भी वनडे मैच नहीं खेला है लेकिन हाल ही में दक्षिण अफ्रीका से लसिथ मलिंगा की कप्तानी में 5-0 से श्रीलंका को हार मिली वही दूसरी ओर करुणारत्ने की कप्तानी में श्रीलंका ने दक्षिण अफ्रीका को टेस्ट सीरीज में 2-0 से हराया था इसी वजह से उन्हें इस वर्ल्ड कप में मलिंगा की जगह कप्तानी मिली।

गूगल इमेज
इसी के साथ श्रीलंका के पूर्व कप्तान एंजलो मैथ्यूज को काफी लम्बे समय से वनडे मैच में मौका नहीं मिला । दरअसल मैथ्यूज चोट और ख़राब फॉर्म की वजह से टीम से बाहर थे लेकिन वर्ल्ड कूप में उन्हें मौका दिया गया है जबकि पिछले विश्व कप में श्रीलंका के दिनेश चंडीमल ने शानदार प्रदर्शन किया था पर उन्हें टीम में जगह नहीं दी गई है।


क्रिकेट वर्ल्ड कप 2019 के लिए श्रीलंका की टीम

श्रीलंकाई टीम - दिमुथ करुणारत्ने (कप्तान), अविष्का फर्नांडो, लाहिरु थिरिमाने, कुसल परेरा (विकेटकीपर), कुसल मेंडिस, धनंजया डी सिल्वा, जीवन मेंडिस, मिलिंदा सिरिवर्दना, एंजेलो मैथ्यूज, थिसारा परेरा, इसुरु उडाना, लसिथ मलिंगा, सुरंगा लकमल, जेफ्री वांडरसे, नुवान प्रदीप

गूगल इमेज
स्पोर्ट्स जगत की खबरों के लिए जरूर से फॉलो करें

Comments

Popular posts from this blog

महेंद्र सिंह धोनी ने नहीं बताया अपना यह सीक्रेट, सभी जानना चाहते है उनकी सफलता का रहस्य !

अजिंक्य रहाणे का शतक हुआ बेकार, ऋषभ पंत और शिखर धवन ने खेली तूफानी पारी

महेन्द्र सिंह धोनी की पत्नी ने दी इस लड़के को चुम्मा, जानिए आखिर कौन है ये लड़का ?