दक्षिण अफ्रीका की क्रिकेट वर्ल्ड कप के लिए घोषित हुई टीम, शामिल है ये धुरंधर बल्लेबाज
गूगल इमेज
इस साल आईपीएल के बाद जल्द ही हमे क्रिकेट वर्ल्ड कप देखने को मिलेगा जिसको लेकर क्रिकेट फेंस के मन में सभी क्रिकेट टीमों को लेकर बहुत से सवाल उठ रहे है । इसी कड़ी में अब दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट बोर्ड ने भी अपनी 15 सदस्य टीम का ऐलान कर दिया है। विश्व कप के लिए दक्षिण अफ्रीका की टीम अभी तक की सबसे मजबूत टीम नज़र आ रही है। विश्व कप में हर बार दक्षिण अफ्रीका से अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद की जाती है, लेकिन दक्षिण अफ्रीका बड़े मैचों में निराशाजनक प्रदर्शन करते रहे हैं जबकि टीम में दिग्गज खिलाडियों की भरमार है।
गूगल इमेज
क्रिकेट वर्ल्ड कप के लिए दक्षिण अफ्रीका की टीम की घोषणा हो चुकी है जिसमे काफी समय से ख़राब फॉर्म से गुजर रहे हाशिम अमला का चयन भी किया गया है। हालाँकि उनके ख़राब फॉर्म की वजह से उनके टीम में चयन को लेकर काफी संशय बना रहा।
क्रिकेट वर्ल्ड कप के लिए दक्षिण अफ्रीका की टीम में कई धुरंधर खिलाड़ी शामिल
गूगल इमेज
दक्षिण अफ्रीका के लिए ओपनिंग बल्लेबाज के तौर पर अमला के साथ विकेटकीपर और बल्लेबाज डी कॉक को टीम में जगह दी गई है। इसी के साथ फाफ डु प्लेसिस को टीम का कप्तान बनाया गया जिन पर मध्यक्रम में काफी जिम्मेदारी होगी।
गूगल इमेज
इसके अलावा डेविड मिलर और ऑलराउंडर जेपी डुमिनी भी टीम में शामिल है। टीम के तेज गेंदबाज के तौर पर कगिसो रबाडा और अनुभवी खिलाडी डेल स्टेन का रोल काफी अहम रहने वाला है। इसी के साथ स्पिन गेंदबाजी की कमान इमरान ताहिर एंव तबरेज शम्सी के पास रहेगी। दक्षिण आफ्रिका के तरफ से अपने पहले ही वनडे मैच में शतकीय पारी खेलने वाले रिजा हेंड्रिक्स को टीम में जगह नहीं दी गयी है।
दक्षिण अफ्रीका की वर्ल्ड कप टीम
गूगल इमेज
टीम- फाफ डु प्लेसिस, जेपी डुमिनी, डेविड मिलर, डेल स्टेन, एंडिले फेहलुकवेओ, इमरान ताहिर, कगिसो रबाडा, ड्वेन प्रीटोरियस, क्विंटन डी कॉक, नॉर्टजे, लुंगी एनगिडी, एडेन मार्करम, रस्सी वैन डेर ड्यूसेन, हाशिम अमला, तबरेज शम्सी
यह टीम अपने खिलाडियों के चयन की वजह से अभी तक की सभी टीमों से कही ज्यादा मजबूत लग रही है वही सभी दिग्गज खिलाड़ी टीम में शामिल किये गये है।
स्पोर्ट्स जगत से जुडी हुई ख़बरों के लिए हमारे ब्लॉग को जरूर फॉलो करे
Comments
Post a Comment