अजिंक्य रहाणे का शतक हुआ बेकार, ऋषभ पंत और शिखर धवन ने खेली तूफानी पारी

दिल्ली कैपिटल्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच मैच खेला गया जिसमे दिल्ली ने अजिंक्य रहाणे की राजस्थान रॉयल्स को 6 विकेट से मात दे दी। दिल्ली के तरफ से इस मैच में ऋषभ पंत ने शानदार तूफानी पारी खेली और राजस्थान की ओर से कप्तान अजिंक्य रहाणे ने भी शतकीय पारी खेली लेकिन उनका शतक दिल्ली की जीत से बेकार हो गया। इस मैच को जीतने के साथ ही दिल्ली अब अंक तालिका में सबसे ऊपर आ गयी है वही चेन्नई अब दूसरे पायदान में हो गयी है।

गूगल इमेज
राजस्थान के खिलाफ इस मैच में दिल्ली के कप्तान श्रेयस ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया था। पहले बल्लेबाजी करने उतरी राजस्थान के कप्तान ने अजिंक्य रहाणे ने बेहतरीन शतक ठोंका, उन्होंने इस मैच में 65 गेंदों का सामना करते हुए 105 रन बनाए जिसमे रहाणे ने 11 चौके और 3 छक्के लगाए। इसी के साथ स्टीव स्मिथ ने भी 32 गेंदों में 50 रन की अर्धशतकीय पारी खेली जिसके चलते राजस्थान ने दिल्ली के खिलाफ इन बेहतरीन पारियों की मदद से 20 ओवर में 191 रन बनाए।

गूगल इमेज
इस बड़े लक्ष्य का पीछा करते हुए दिल्ली की तरफ से शिखर धवन ने टीम को एक बेहतर शुरुआत दी। धवन ने इस मैच में 54 रन की शानदार पारी महज 27 गेंदों में खेली। इस पारी में शिखर धवन ने 8 चौके और 2 छक्के लगाए।
शिखर के बाद ही बल्लेबाजी करने आये ऋषभ पन्त ने भी राजस्थान के छक्के छुड़ा दिए। इस मैच में ऋषभ पंत ने 36 गेंदों का सामना करके 78 रनों की तूफानी पारी खेली जिसमे उन्होंने 6 चौके और 4 छक्के लगाए। ऋषभ पंत और शिखर धवन की इन शानदार पारियों की मदद से दिल्ली ने राजस्थान को 19.2 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर 193 रन बनाकर हरा दिया और अंक तालिका में चेन्नई सुपर किंग्स को पीछे छोड़ दिया।

गूगल इमेज
स्पोर्ट्स जगत से जुडी खबरों के लिए हमारे ब्लॉग को फॉलो जरूर करें

Comments

Popular posts from this blog

महेंद्र सिंह धोनी ने नहीं बताया अपना यह सीक्रेट, सभी जानना चाहते है उनकी सफलता का रहस्य !

अजिंक्य रहाणे का शतक हुआ बेकार, ऋषभ पंत और शिखर धवन ने खेली तूफानी पारी

महेन्द्र सिंह धोनी की पत्नी ने दी इस लड़के को चुम्मा, जानिए आखिर कौन है ये लड़का ?