आंद्रे रसेल पर निर्भर कोलकाता की बल्लेबाजी, जबकि राजस्थान के पास नहीं है पावर हिटर्स !
गूगल इमेज
कोलकाता की अधिकतर जीत का श्रेय रसेल की बल्लेबाजी को जाता है इसी के साथ कुछ मैच कोलकाता ने हारे है लेकिन उन मैचों में भी रसेल ने तूफानी पारी खेली है। इस सीजन में कोलकाता के लिए मुख्य परेशानी उनकी बल्लेबाजी में देखने को मिली है। क्रिस लिन, सुनील नरेन, रॉबिन उथप्पा और कप्तान दिनेश कार्तिक भी कोलकाता के लिए अच्छी पारियां खेलने में नाकाम रहे है। इसी वजह से पिछले मैच में उथप्पा को बाहर भी कर दिया गया था।
गूगल इमेज
गेंदबाजी की बात करें तो कुलदीप यादव भी आउट ऑफ फॉर्म में है जो टीम के लिए चिंता की बात है। उन्हें भी पिछले मैच में प्लेइंग इलेवन में नहीं रखा गया था। कोलकाता की बात की जाये तो सिर्फ इस टीम के सभी मैच आंद्रे रसेल की बेहतरीन विस्फोटक बल्लेबाजी के दम पर ही जीते गये है।
गूगल इमेज
इसी के साथ अगर हम राजस्थान रॉयल की बात करें तो इस टीम का प्रदर्शन भी कुछ खास नहीं रहा है। राजस्थान, दिल्ली के खिलाफ पिछले मुकाबलें में 191 रन बनाने के बावजूद भी हार गई थी। धवल कुलकर्णी और जयदेव उनादकट का प्रदर्शन भी राजस्थान के लिए चिंताजनक है। ऐसे में टीम को प्लेऑफ में पहुंचाने के लिए दोनों का फॉर्म में आना जरूरी है। बल्लेबाजी को और बेहतरीन बनाने के लिए टीम में दो पावर हिटर्स शामिल किए हैं, लेकिन 3 मैचों में हार्ड हिटर टर्नर अपना खाता तक नहीं खोल पाए हैं। इसी के साथ स्टुअर्ट बिन्नी भी बल्लेबाजी में कुछ खास प्रदर्शन नहीं कर पाए हैं।
स्पोर्ट्स जगत की खबरों के लिए फॉलो जरूर करें धन्यवाद !
Comments
Post a Comment