विराट कोहली ने दिया बड़ा बयान कहा महेंद्र सिंह धोनी हमेशा मेरे लिए कप्तान है !
गूगल इमेज
कप्तान होने के सारे गुण महेंद्र सिंह धोनी में है इसलिए टीम इण्डिया के खिलाड़ी और क्रिकेट प्रेमी उनका बहुत सम्मान करते हैं। भारतीय क्रिकेट टीम के वर्तमान कप्तान विराट कोहली ने भी धोनी की प्रसंशा करते हुए उनके प्रति अपनी निष्ठा व्यक्त की है और उनके क्रिकेट की दूरदर्शिता की सरहना भी की है। विराट कोहली ने अपने क्रिकेट टीम के उन दिनों को याद किया जब महेंद्र सिंह धोनी टीम इण्डिया के कप्तान हुआ करते थे । कोहली ने बताया की जब वे टीम में आये थे तब धोनी भाई ने मेरा बहुत सपोर्ट किया था। आमतौर पर नए खिलाड़ियों को नंबर तीन पर बल्लेबाजी करने का मौका नहीं मिलता लेकिन धोनी ने मुझे यह मौका देकर अपनी प्रतिभा सबके सामने लाने का मौका दिया। मेरे मन में उनके लिए बहुत सम्मान है।
गूगल इमेज
कोहली ने कहा कि हम दोनों एक-दूसरे की क्रिकेट समझ पर भरोसा करते है जिसके आज उनके बाद मुझे कप्तान चुना गया । कोहली ने कहा कि चाहे ओवर की पहली गेंद हो या फिर मैच की अंतिम गेंद हो धोनी उसे काफी अच्छी तरह से समझते है उनका क्रिकेट सेन्स लाजवाब है। उन्होंने अपने आप को भाग्यशाली बताते हुए कहा कि मैं बहुत भाग्यशाली हूं कि मेरे पास धोनी जैसा अनुभवी खिलाड़ी है।
गूगल इमेज
कोहली ने निराशा भी व्यक्त की जिसमे उन्होंने कहा कि दुर्भाग्यपूर्ण है कि बहुत से लोग उनकी आलोचना करते हैं। आईपीएल 2017 में उनका प्रदर्शन अच्छा नहीं रहा लेकिन उन्होंने ने तीन बार CSK को आईपीएल में जीत का खिताव दिलवाया है। इसी के साथ कोहली ने कहा कि मैं अपने टीम मैनेजमेंट की अधिक्तर रणनीतियों माही भाई और रोहित शर्मा के साथ शामिल होना चाहता हूं। इसमें कोई शक नहीं कि धोनी हमेशा मेरे कप्तान रहेंगे। उन्होंने कहा की हम दोनों के बीच क्रिकेट को लेकर बहुत भरोसा है और सम्मान है लेकिन दुर्भाग्यपूर्ण लोग उनकी आलोचना करते हैं।
स्पोर्ट्स जगत से जुडी हर खबर जानने के लिए हमारे ब्लॉग को अभी फॉलो करें और पोस्ट को लाइक और शेयर जरूर करें धन्यवाद
Comments
Post a Comment