भारत को तीसरी बार वर्ल्ड चैंपियन बना सकते हैं विराट कोहली और महेंद्र सिंह धोनी : श्रीकांत


गूगल इमेज
आईपीएल के ख़त्म होते ही जल्द ही मई में वर्ल्ड कप का आगाज होने वाला है। वर्ल्ड कप के लिए लगभग सभी टीम के खिलाडियों का चयन हो चुका है। इस भारतीय क्रिकेट टीम भी इंग्लैंड में होने वाले क्रिकेट के महामुकाबले के लिए तैयार है। साल 2011 में कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में भारत ने दूसरी बार वर्ल्ड कप का ख़िताब जीता था इस बार भी यही इतिहास दोहराया जा सकता है और भारत तीसरी बार विश्व विजेता टीम बन सकती है, हालाँकि इस बार विश्वकप में टीम की अगुआई विराट कोहली करेंगे।

गूगल इमेज
आप को बता दें कि महेंद्र सिंह धोनी भी इस वर्ल्ड कप में विराट का साथ देते हुए नज़र आयेंगे।दोनों की जोड़ी को लोग खूब सराहते हैं। इसी के साथ दोनों खिलाडी एक दूसरे का काफी सम्मान करते है और क्रिकेट में बेहद निपुण है। भारतीय टीम के चयन समित के अध्यक्ष रह चुके पुर्व भारतीय सलामी बल्लेबाज कृष्णमचारी श्रीकांत ने कोहली की तारीफ की है उन्होंने कहा की वे अपनी जिम्मेदारी निभाने से कभी पीछे नहीं हटेंगे।श्रीकांत ने कप्तान कोहली की तारीफ में कहा की उनमे अच्छे कप्तान होने के सारे गुण मौजूद हैं। इसी के साथ उनका मानना है की धोनी का शांत स्वाभाव और जटिल क्रिकेट नीति कोहली को इस कप को जीतने में मदद करेगी।

गूगल इमेज
श्रीकांत ने यह भी कहा कि भारतीय टीम को विराट कोहली के रूप में एक शानदार कप्तान मिला है। उनकी सबसे अच्छी खासियत यह है की वह जिम्मेदारी लेते हुए मैच खेलते है। इस बार रन मशीन किंग कोहली और कूल धोनी की जोड़ी मिलकर एक बार फिर भारत को विश्वकप दिलवा सकते हैं। इसी के साथ श्रीकांत ने चयनकर्ताओं द्वारा वर्ल्ड कप के लिए चुनी गई 15 सदस्यीय टीम के खिलाड़ियों को लेकर खुशी जाहिर की है। हालाँकि कुछ लोगो के मन में ऋषभ पन्त और दिनेश कार्तिक को लेकर मतभेद बना हुआ है।
स्पोर्टस जगत से जुडी हर खबर जानने के लिए हमारे ब्लॉग को फॉलो करें

Comments

Popular posts from this blog

महेंद्र सिंह धोनी ने नहीं बताया अपना यह सीक्रेट, सभी जानना चाहते है उनकी सफलता का रहस्य !

अजिंक्य रहाणे का शतक हुआ बेकार, ऋषभ पंत और शिखर धवन ने खेली तूफानी पारी

महेन्द्र सिंह धोनी की पत्नी ने दी इस लड़के को चुम्मा, जानिए आखिर कौन है ये लड़का ?