चेन्नई सुपर किंग्स को हराना मुश्किल ही नहीं, नामुमकिन है !
गूगल इमेज
आज से लगभग दस साल पहले ललित मोदी ने क्रिकेट में एक नए टूर्नामेंट का आरम्भ किया जिसे उन्होंने इंडियन प्रीमियर लीग का नाम दिया जिसे शॉर्ट में आईपीएल कहते है। आईपीएल में अभी तक बहुत सी टीम मैच खेल रही है जिनमे से अभी तक चेन्नई सुपर किंग्स को सबसे ज्यादा सफल टीम माना जाता है। चेन्नई की टीम मैच फिक्सिंग की वजह से दो साल के लिए बेन कर दी गयी थी लेकिन उसके बाद चेन्नई ने शानदार वापसी की और फ़ाइनल मैच को जीत कर ट्रॉफी अपने नाम करके अपना लोहा मनवाया।
गूगल इमेज
आईपीएल 2019 के सीजन में भी CSK कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में शानदार प्रदर्शन कर रही है और जीत का सिलसिला लगातार बरकरार है। इस सीजन में चेन्नई सुपर किंग्स सिर्फ मुंबई इंडियंस के खिलाफ खेला गया चौथा मुकाबला हारी है वही अपने सारे मैच में CSK को शानदार जीत मिली है जिसकी वजह से फेंस और क्रिकेट प्रेमियों का यह मानना है की इस टीम को आईपीएल में मात देना लगभग नामुमकिन है।
दोस्तों CSK को हराना मुश्किल इसलिए भी है क्योकि इस टीम की कप्तानी धोनी कर रहे है जो की हमेशा से ही एक सफल कप्तान रहे है उनकी कप्तानी, सूझ-बूझ और सही क्रिकेट तकनीक से सभी भली भांति परिचित है। इसी के साथ धोनी का क्रिकेट टीम में खिलाडियों का चयन करना और मैच के दौरान पारिस्थिति के अनुसार सटीक निर्णय लेना भी इस टीम की सफलता का रहस्य है।
गूगल इमेज
इसी के साथ वाटसन, रैना, जडेजा और डीजे ब्रावो जैसे शानदार आल राउंडर भी इस टीम में है मौजूद है जिनका सही समय पर धोनी इस्तेमाल करते है और टीम को इसका फायदा मिलता है। टीम के लिए महेन्द्र सिंह धोनी की दूरदर्शिता बहुत उपयोगी है इसी के साथ बल्लेबाजी में भी इस टीम के धुरंदर सभी प्रकार से निपुण है और एक अच्छा टारगेट सेट करने में या फिर किसी टारगेट को चेस करने में भी महारथी है।
हम सभी जानते है की क्रिकेट अनिश्चितता का खेल है। चाहे टेस्ट मैच हो, वन डे या फिर आईपीएल मैच वही टीम जीतती है जो सही वक्त पर सही रणनीति से मैच खेले।जिस टीम का कप्तान हर परिस्तिथि को सही से सम्हालने में सक्षम हो, जिस टीम के बल्लेबाज और गेंदबाज भी अपना पूरा योगदान मैच में दे उस टीम को हराना तो नामुमकिन के ही बराबर है ।
अगर आपको यह अर्तिक्ल पसंद आया तो जरूर लाइक करे और शेयर भी करें और स्पोर्ट्स जगत की खबरों के लिए हमारे ब्लॉग को फॉलो जरूर करें
Comments
Post a Comment