आईपीएल में विराट कोहली ने रच दिया इतिहास, हासिल किया ये बड़ा मुकाम
गूगल इमेज
आईपीएल 2019 का 35वां मैच KKR और RCB के बीच खेला गया जिसमे रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के कप्तान विराट कोहली ने शतकीय पारी खेलकर इतिहास बना डाला और RCB को जीत भी मिली। यह कोहली का आईपीएल में पांचवां शतक है।कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ बल्लेबाजी करते हुए विराट कोहली ने 100 रनों की पारी खेली। जिसमे उन्होंने 58 गेंदों का सामना करते हुए 9 चौके और 4 छक्के भी लगाये।
आप को बता दें की आईपील में कोहली का ये पांचवां शतक है जिसके साथ ही वे अब आईपीएल में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज की श्रेणी में दूसरे नंबर पर पहुंच गए हैं। इस शतकीय पारी के साथ ही उन्होंने डेविड वॉर्नर और शेन वॉटसन को पीछे छोड़ दिया है। डेविड वॉर्नर और शेन वॉटसन भी आईपीएल में अब तक 4 शतक लगा चुके है इसी के साथ आईपीएल में सबसे ज्यादा शतक लगाने का रिकॉर्ड क्रिस गेल (6) के नाम है।
गूगल इमेज
कोहली की धमाकेदार शतकीय पारी : मैच में ओपनिंग करने उतरे विराट कोहली आखिरी ओवर की आखिरी गेंद पर आउट हुए। इस पारी में कोहली ने धीमी शुरुआत की थी लेकिन ख़राब गेंदों को सीमा रेखा के बाहर करने में वे सफल रहे। जैसे जैसे वे मैच में सेट होते गये वैसे-वैसे वो गेंदबाजों पर हावी होने लगे। जिसके बाद उन्होंने मोईन अली के आउट होते ही उन्होंने तेजी से रन बनाना शुरू कर दिया और 57 गेंदों में अपना शतक पूरा किया।
आप को बता दें की विराट कोहली बतौर कप्तान टी-20 में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाजो में दूसरे पायदान पर आ चुके है। कोहली ने टी20 क्रिकेट में बतौर कप्तान 5 शतक लगाए हैं। जबकि क्लिंगर के नाम बतौर कप्तान टी20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा शतक लगाने का रिकॉर्ड दर्ज है। क्लिंगर अब तक टी20 क्रिकेट में बतौर कप्तान 6 शतक लगा चुके है।
गूगल इमेज
बैंगलोर की टीम ने कोहली की इस शानदार पारी की बदौलत कोलकाता के सामने 214 रनों का विशाल लक्ष्य रखा। इस मैच की पहली पारी में बैंगलोर ने 20 ओवरों में 4 विकेट खोकर 213 रन बनाए। बैंगलोर की तरफ से कप्तान विराट कोहली ने सबसे ज्यादा 100 रन की पारी खेली वही मोईन अली ने 66 रन की शानदार अर्धशतकीय पारी खेली।
Comments
Post a Comment