महेंद्र सिंह धोनी वर्ल्ड कप की टीम में शामिल ! कमर की चोट बन सकती है मुसीबत
गूगल इमेग
चेन्नई सुपर किंग्स और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच खेले गए मैच में कोलकाता नाइट राइडर्स को चेन्नई सुपर किंग्स ने 5 विकेट से हरा दिया। इस सीजन में चेन्नई सुपर किंग्स ने 8 मैच खेले है जिसमें से 7 मैच में जीत मिली है वहीं सिर्फ 1 मैच में चेन्नई को हार का सामना करना पड़ा है ।
कोलकाता के खिलाफ अपना पिछला मुकाबला जीतने के बाद चेन्नई सुपर किंग्स के लिए एक चिंता की खबर आ रही है। दरअसल आप को बता दें की इस मैच के दौरान कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने बताया की उनकी कम्र में कुछ दिक्कत है उन्हें दर्द का अनुभव हो रहा है। उन्होंने मैच जीतने के बाद बताया की मुझे बैक स्पैज्म हो गया है अभी यह कुछ सख्त है, उम्मीद है कि यह समय के साथ सही हो जाएगा।
गूगल इमेग
उन्होंने अपनी टीम के प्रदर्शन को लेकर भी ख़ुशी जाहिर करते हुए कहा कीटीम की गेंदबाजी काफी अच्छी रही और पूरी टीम ने अच्छी गेंदबाजी की । इमरान ताहिर ने भी बढ़िया विकेट लिए और सही समय पर टीम ने वापसी की । क्रिस लिन का दिन था, लेकिन हमें दूसरे छोर पर विकेट मिलते रहे जिसकी वजह से हमारी टीम ने इस मुकाबले में जीत हासिल की और हम हमारा गेम प्लान इसी तरह से बदलते रहेंगे।
कोलकाता के खिलाफ खेले गए मैच में महेंद्र सिंह धोनी को रन दोड़ने के दौरान दिक्कत हो रही थी जिसकी वजह से फिजियो को बीच में मैदान पर आना पड़ा था। महेंद्र सिंह धोनी का चोटिल होना जितना चेन्नई के लिए इस आईपीएल में चिंता का विषय उतना ही टीम इण्डिया के लिए भी यह एक बुरी खबर साबित हो सकती है।
गूगल इमेज
धोनी के जैसे अनुभवी खिलाडी की टीम इण्डिया को इस वर्ल्ड कप में बहुत जरुरत है वही आईपीएल का आधा सीजन लगभग समाप्त हो गया है और जल्दी ही आईपीएल के बाद वर्ल्ड कप होने को है। इस वजह से महेंद्र सिंह धोनी का चोटिल होना न केवल CSK के लिए बल्कि टीम इंडिया के लिए भी चिंता का विषय है।
स्पोर्ट्स जगत से जुडी खबरों के लिए हमारे ब्लॉग को फॉलो जरूर करें
Comments
Post a Comment