मुम्बई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा को लगी चोट जानकर होगी हैरानी !
गूगल इमेग
आईपीएल के इस सीजन में खिलाडियों के चोटिल होने का सिलसिला जारी है, जिसमे अब रोहित शर्मा का नाम भी शामिल हो गया है। रोहित के चोटिल होने की खबर सामने आने के बाद मुम्बई इंडियंस के प्रशंसको में भी निराशा देखने को मिली है क्योकि रोहित शर्मा आईपीएल में मुंबई इडियंस के कप्तान है और टीम के ओपनर बल्लेबाज भी है जिसके चलते उनके चोट ग्रस्त होने से उनकी टीम को भी झटका लगा है।
हाल ही में रोहित को अपने घरेलू मैदान मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में मंगलवार की शाम को चोट से परेशान देखा गया। खबरों के अनुसार बताया जा रहा है कि रोहित को अभ्यास के दौरान दांयी जांघ में तकलीफ महसूस हुई जिसके बाद उन्होंने अभ्यास को रोक दिया और चले गए। जिसके बाद उन्हें मैदान में लेते हुए देखा गया। आप को बता दें कि नितिन पटेल जोकि मुंबई इंडियंस के फिजियोथेरेपिस्ट है, उन्होंने रोहित की जाँच की जिसके बाद रोहित मैदान से बाहर हो गये। इसी के साथ जाँच के दौरान बिना किसी मदद के रोहित ड्रेसिंग रूम तक सीढ़ियां चढ़कर गये ।
दोस्तों बुधवार को मुंबई का मुकाबला पंजाब से होने वाला है जिसमें रोहित शर्मा अपनी इंजरी के कारण मैच से बाहर भी हो सकते है, लेकिन टीम मैनेजमेंट की ओर से अभी इसकी कोई भी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है ।
Comments
Post a Comment