IPL न्यूज़ : विराट कोहली की कप्तानी पर गौतम गंभीर ने उठाए सवाल, जानकर होगी हैरानी !
Google Image
गौतम गंभीर भारत के मशहूर क्रिकेटर है, जिन्होंने आईपीएल में कोलकाता नाइट राइडर्स को 2 बार चैंपियन का खिताब दिलाया है । RCB का प्रदर्शन अभी तक के आईपीएल सीजन में निराशाजनक रहा है, कप्तान कोहली की कप्तानी में RCB इस आईपीएल में अब तक एक भी मैच नहीं जीत पायी है।
इसी बीच रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के कप्तान विराट कोहली की कप्तानी पर पूर्व क्रिकेटर गौतम गंभीर ने कई सवाल उठाये है, उन्होंने कहा की एक बल्लेबाज के रूप में उनका कोई मुकाबला नहीं है लेकिन वे कप्तान के तौर पर सही साबित नही हुए हैं।
Google Image
गंभीर ने टाइम्स ऑफ इंडिया के लेख के लिए कहा कि कोहली को अभी बहुत कुछ सीखना चाहिए। उन्हें हार की जिम्मेदारी खुद लेनी चाहिए न कि अपने गेंदबाजों पर सवाल उठाने चाहिए। इसी के साथ साथ गंभीर ने रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के टीम मैनेजमेंट पर भी कई सवाल उठाये, जिसमे उन्होंने कहा कि आरसीबी की टीम में कोई भी पूर्ण रूप से तेज बोलर को नहीं ख़रीदा गया है जो उनके मैनेजमेंट के तरफ से बड़ी गलती है ।
Google Image
आप को बता दें कि गंभीर ने आगे टीम के कुछ खिलाडियों पर निशाना साधा और कहा कि मार्कस स्टोइनिस और नाथन कुल्टर नाइल शुरूआत में टीम के लिए उपलब्ध नहीं थे तो यह जानते हुए भी इन खिलाड़ियों को टीम में क्यों जगह दी गयी। हाल ही में उन्होंने यह बयान भी दिया था की RCB की लगातार हार के बाद भी विराट कप्तान बने हुए हैं, वे भाग्यशाली है कि इतनी असफलता के बाद भी टीम की कमान सम्भाल रहे है । जबकि आमतौर पर लगातार इतनी हार के दौरान कप्तान बदल दिए जाते है ।
दोस्तों स्पोर्ट्स जगत की ख़बरों के लिए अभी फॉलो करें हमारे ब्लॉग को और इस पोस्ट को लाइक जरूर करें।
Comments
Post a Comment